नकलची कालेजो पर फिर हुआ विभाग मेहरबान , परीक्षा केंद्र बने

0
175

4april-2010-nakalफर्रुखाबाद: पूर्व में नकल कराये जाने के आरोपी रहे कई विधालयो को पुन: परीक्षा केंद्र बना दिया गया है| जिले में 91 परीक्षा केंद्र बनाये है|

[adrotate banner="3"]

जनपद की केंद्र निर्धारण समिति ने अंतरिम सूची में किसी भी वित्तविहीन कालेज का नाम नही था| लेकिन अंतिम सूची में 39 वित्तविहीन केन्द्रों के नाम शामिल कर लिये गये|इस बार 16 नये परीक्षा केद्र भी बनाये गये है| जिसमे एसके एस इंटर कालेज चाँदपुर, कृष्णा बालिका ठंडी सड़क, यदुनाथ सिंह न्यामतपुर, नारायण कालेज आफ साइंस गैसिंगपुर, प्यारेलाल हायरसेकण्ड्री गुठीना, एमबीआर इंटर कालेज पिलखना, दुर्गा इंटर कालेज गनीपुर, जय सिंह इंदर कालेज नवाबगंज, शास्त्री हायर सेकंडरी चंदुईया, दया नन्द सरला देवी रजलामई, केशव शरण कांति देवी कुँएआ धीर, गजराज सिंह राम चन्द्र स्मारक नीब करोरी, महाराज सिंह प्रेमवती पंजू खिरिया, एसएसबी हायरसेकंडरी बहोरिकपुर, चौधरी दुलारे सिंह कलावती गदनापुर, पुत्तु लाल गोमती देवी इंटर कालेज जहानगंज के नाम शामिल है|

बीते वर्ष में नकल के आरोपी रहे विधालयो में फिर इस वर्ष परीक्षा करायी जायेगी| जिसमे मैकूलाल इंटर कालेज सिरोंज, मौलाना आजाद कमालगंज, डॉ० जाकिर हुसैन मैमोरियल जंहागीरपुर, बाबा मथुरागिरी पट्टी खुर्द, शांति निकेतन शांति नगर, पीडी बालिका मोहम्दाबाद,मर्दुला मैमोरियल भूड नगरिया, आरएस पब्लिक राजेन्द्र नगर, सीताराम पाल चम्पा पूरी, छविनाथ सिंह मोहम्दाबाद, आदर्श प्रगति करथिया, कल्याण शिक्षण संस्थान, अहिल्याबाई हाथीपुर बरौन, नेशनल पब्लिक सियोगनपुर गौतम बुद्ध मतापुर, यूआर देवसनी, शांति देवी रधुराज सिंह कुबेरपुर, जनता इंटर कालेज खंडौली, सीपीवीएन कायमगंज, राम सिंह बालिका कायमगंज, विधावती नगला भौंरुआ, राम स्वरूप सावित्री देवी परतापुर, सिद्धार्थ विधालय नगला चम्पत को परीक्षा केंद्र बनाया गया है| यह वह कालेज है जिन पर छात्रों को नकल कराने के आरोप बीते वर्ष लगे थे|

[adrotate banner="2"]