नकलचियों की बल्‍ले-बल्‍ले, पुराने सेंटर फिर रिपीट, बदनाम केंद्र भी बदस्‍तूर

0
96

फर्रुखाबाद- नकल के लिये बदनाम जनपद फर्रुखाबाद की ख्‍याति पर फिलहाल तो कोई खतरा नजर नहीं आता है। जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से बोर्ड परीक्षा के लिये जारी परीक्षाकेंद्रों की सूची के नाम पर विगत वर्ष की सूची को ही रिपीट कर दिया है। नकल के लिये बदनाम केंद्र भी डीआईओएस की ओर से जारी अनंतिम सूची में बदस्‍तूर कायम हैं।

[adrotate banner="3"]

बोर्ड परीक्षा के लिये जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी कर दी गयी है। इस सूची में विगत वर्ष परीक्षा केंद्र रहे सभी विद्यालय सम्‍मिलित हैं। मजे की बात है इस सूची में नकल के लिये बदनाम रहे सभी परीक्षा केंद्र भी पूर्व की भांति ही सम्‍मिलित हैं। फिलहाल जिला विद्यालय निरीक्षक नंद लाल ने अनंतिम सूची जारी कर इस पर 3 दिसंबर तक आपत्‍तियां आमंत्रित की हैं।

पुरानी खबरे देखने के लिये यहां क्‍लिक करें

[adrotate banner="2"]