नकब लगाकर दुकान से हजारों का सामान चोरी

0
109

फर्रुखाबादः कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के सेन्ट्रल जेल चौराहे व केन्द्रीय कारागार फतेहगढ़ के बीच स्थित बांकेबिहारी प्रोवीजन एवं जनरल स्टोर की दुकान से चोरों ने बीती रात हजारों रुपये का माल नकब लगाकर चोरी कर लिया।

[adrotate banner="3"]

घने कोहरे का फायदा चोर बखूबी उठा रहे हैं। बीते चार-पांच दिनों से कहीं न कहीं चोर अपना हाथ साफ ही कर लेते हैं। आज सेन्ट्रल जेल चौकी से चन्द्र कदम दूर प्रोवीजन स्टोर की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। जिसकी घटना स्थल से चंद कदम की दूरी पर रात में पिकेट डयूटी के सिपाही रहते हैं। लेकिन सर्दी अधिक पड़ने के कारण सिपाही गश्त कम, बंदूक टिकाकर आग तापते नजर आते हैं। जिसका फायदा चोर बखूबी उठा लेते हैं।

प्रोवीजन स्टोर के प्रोपराइटर पंचम दुबे पुत्र स्व0 लड़ैतेलाल निवासी निकट सेन्ट्रलजेल, विजाधरपुर ने बताया कि बीती रात तकरीबन 9 बजे दुकान बंद कर घर चले गये थे। आधी रात के बाद चोरों ने दुकान के पीछे से नकब लगाकर तकरीबन 50 हजार रुपये का माल साफ कर दिया। जिसकी सूचना उन्होंने सेन्ट्रल जेल चौकी इंचार्ज संतोष कुमार भारद्धाज को दी।

[adrotate banner="2"]