
फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) रामलीला समिति की तरफ से मंगलवार को भगवान श्रीराम की बारात धूमधाम से निकली। मार्ग में लोगों ने बारात का जगह जगह स्वागत
किया। महिलाओं ने अपने घरों के सामने भगवान स्वरूपों की आरती उतारी।
क्षेत्र के ग्राम अलीगढ़ से राम बारात निकाली गयी | जो अलीगढ़ से होते हुए कस्बे में पंहुची जिसमे बड़ी संख्या में भीड़ नजर आयी| बारात में राम-लक्ष्मण, हनुमान, दुर्गा सरस्वती जी के लगभग 25 झांकियां निकाली गयी| जिला पंचायत सदस्य श्याम सुंदर, भैया पंडित, कोटेदार अरुण मिश्रा, अध्यक्ष श्याम सिंह चौहान, पूनम कुशवाहा, रवि कुमार आदि रहे|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


