धूमधाम से कराया तुलसी-सालिग्राम का विवाह

0
121

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शुक्रवार को फतेहगढ़ में गाजे-बाजे के साथ ठाकुर जी (विष्णु भगवान) की बारात निकाली गई। बरगदिया घाट पर धूमधाम से तुलसी विवाह संपन्न हुआ। इस दौरान भव्य झांकियां निकाली गईं।
फतेहगढ़ बरगदियाघाट पर सुबह तुलसी विवाह उत्सव मनाया गया। ठाकुर जी महाराज की बारात में भगवान गणेश समेत अन्य देवी-देवताओं की झांकियां नगर के मुख्य मार्गों से निकाली गईं। गंगा तट पर ठाकुर जी और तुलसी का विवाह हुआ। महिलाओं ने मंगलगीत गाये और आरती की। जेल में निरुद्ध बसपा नेता अनुपम दुबे की पत्नी मीनाक्षी दुबे के नेतृत्व में कोरोना काल के बाद धूमधाम से तुलसी बारात शोभायात्रा फतेहगढ़ सब्जी मंडी से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होकर बरगदिया घाट पर संपन्न हुई। बारातियों को कई जगह पर जलपान भी कराया गया। सुबह 6 बजे बरगदिया घाट पंहुची बारात तो घाट रंगीन रोशनी से नहाये नजर आये| पंडित सुखदेव मिश्रा ने विधि विधान से ठाकुर जी महाराज और तुलसी जी का विवाह सम्पन्न कराया| आयोजक मीनाक्षी दुबे ने कन्या दान की रश्म अदा की, शादी होते ही भक्त जन झूम उठे और खुशी में आसमानीआतिशबाजी चलाई गई। भगवान ठाकुर जी महाराज और तुलसी जी के जयकारे लगाए। महिलाओं ने मंगल गीत गाकर नृत्य किया। राजू शुक्ल, व्यापारी नेता राघव मिश्रा ,राजीव मिश्रा,गौरव सक्सेना, सनी , प्रदीप उर्फ नन्हे पटवा, ललित वर्मा, अजीत, मुन्नालाल, आशीष मिश्रा ,आकाश बाथम आदि रहे|

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]