फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन फर्रुखाबाद की नवनिर्वाचित समिति का शपथ ग्रहण सम्पन्न हो गया| सभी मनोनीत पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत करनें और अनुशासन बनाये रखनें के निर्देश दिये गये है|
मंगलवार को नगर के उत्सव गेस्ट हाउस में शपथ ग्रहण समारोह हुआ जिसमें वरिष्ठ पत्रकार राजेश निराला ने दायित्व बोध की शपथ ग्रहण कराई और दायित्व बोध कराया गया पत्रकारिता मिशन संगठित रहना उसकी सुरक्षा पर सभी ने अपने अपने विचार व्यक्त किए पत्रकारिता देश का चौथा स्तंभ होते हुए भी सुविधाओं से वंचित है शासन-प्रशासन से सुविधाएं देने के लिए वर्तमान समय में संगठित रहना आवश्यक है सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए|
नवनिर्वाचित समिति जिला अध्यक्ष सूर्या बाजपाई (जापान ), बरिष्ठ उपाध्यक्ष जीतेन्द्र दुबे , कोषाध्यक्ष दीपक शुक्ला ,जिला महामंत्री जितेंद्र दीक्षित (टिंकू) उपाध्यक्ष सचिन कटियार, दिलीप कटियार, नितेश सक्सेना(टीटू ), राजीव शुक्ला, नितिन मिश्रा, मीडिया प्रभारी अनुराग पांडे( रिंकू), मंत्री गौरव तिवारी( शिपू) ह्रदेश कुमार, पुनीत मिश्रा, आमोद तिवारी, अजय प्रताप सिंह, संगठन मंत्री आलोक दुबे, दीपक शुक्ला(हिंदी खबर), हिरदेश चंद्रा, आलोक सक्सेना, विकास भास्कर, हर्ष वर्मा ने शपथ ग्रहण किया| कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गोस्वामी, रविंद्र भदौरिया, चंद्रशेखर कटियार ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दायित्व बोध कराया एवं बधाई दी
धूमधाम से उपजा की जिला कमेटी का शपथ ग्रहण सम्पन्न
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


