धीर-गंभीर व कर्मठ होते हैं आज जन्मे लोग

0
149

जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। पेश है दिनांक 17 दिसंबर को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

[adrotate banner="3"]

दिनांक 17 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं।

चमकदार और शीतल प्रकाश का स्वामी ग्रह शुक्र और चंदमा आपके मूल अंक और भाग्य अंक के श्रेष्ठ प्रकाश पुंज सूर्य आपके बर्थ डे नंबर का सहायक है, जो कि आपके व्यक्तित्व को आकर्षण देता है। इस वर्ष के पूर्वार्ध में यानी जनवरी 2013 के बाद आपके सभी प्रयास सहज ही सफलता लिए होंगे। यदि आप उच्च स्तर की राजकीय सेवा के तौर पर प्राप्त करने में चेष्टाशील हैं तो निश्चित रूप से फरवरी से मार्च मास तक आपको तैयार रहना होगा, तभी सफलता मिलेगी। इसी प्रकार जब अप्रैल मई मास के बाद कार्य क्षेत्र में कुछ कार्य भार बढ़ने से सुख आराम में कमी आएगी। जून जुलाई में आपको छोटी मोटी लाभकारी यात्रा करनी पड़ सकती है। नए स्थान में प्रमोशन अगस्त तक हो सकता है। इसी बीच कार्य क्षेत्र में उत्तरोत्तर सुधार होगा तथा बाह्य व्यक्तित्व में निखार भी आएगा। सितंबर, अक्टूबर से नवंबर के शेष दिनों तक जीवन चक्र सुख शांति पूर्वक चलने लगेगा। महिलाओं के लिए यह साल परिवार की समृद्धि के लिए अथवा मनोवांछित व्यवसाय या आजीविका प्राप्त करने के लिए अच्छा है जबकि विद्यार्थीगण संतोषजनक सफलता ही अर्जित करेंगे। सूर्य या मंगल की पूजा अरिष्ट निवारण के लिए आपको उपयोगी है।

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44

शुभ वर्ष :1971, 1980, 2006, 2008, 2015, 2024, 2042

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 8, 17, 26 है उनके लिए यह वर्ष काफी कठिनाई भरा रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। पारिवारिक मामलों में सावधानी रखना होगी। व्यापार-व्यवसाय के मामलों में दिसंबर तक जोखिम से बचें। नवीन कार्य योजनाओं में संभल कर चलना होगा। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने कार्य के प्रति लापरवाही ना बरतें। आर्थिक मामलों में मिली-जुली स्थिति पाएंगे। दांपत्य जीवन में सतर्कता रखना होगी। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। शत्रु पक्ष प्रभावहीन होंगे। जुलाई के बाद स्थिति में सुधार पाएंगे।

मूलांक 8 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* गुरु नानक
* जार्ज बर्नार्ड शॉ
* जॉन अब्राहम
* डिम्पल कपाडि़या
* जावेद अख्तर
* शबाना आजमी
* रवीना टंडन
* सुभाष घई

दैनिक राशिफल

मेष

व्यर्थ की भागदौड़ से बचें एवं मानसिक संतुलन बनाए रखें। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह कर पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा।

वृष

आर्थिक उन्नति, प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। अपनों से भेंट होगी। दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें। नए कामों की शुरुआत संभव है। धार्मिक आस्था बढ़ेगी।

मिथुन

नौकरी में ऐच्छिक पदोन्नति एवं स्थानांतरण के योग हैं। व्यर्थ की भाग-दौड़ से बचें। परिवार में मांगलिक कार्यों की चर्चा होगी।

कर्क

मनोबल मजबूत रहेगा। रुका धन मिलेगा। समाज में सम्मान मिलेगा। व्यापार में नई योजनाओं के शुभारंभ की संभावना है।

सिंह

अपने काम से काम रखें। पराक्रम से बिगड़े कार्य भी सफलतापूर्वक पूरे हो सकेंगे। परिवार में मतभेद उभरेंगे। आर्थिक तंगी रहेगी।

कन्या

किसी विशेष कार्य की चिंता रहेगी। व्यर्थ की प्रतिस्पर्धा न करें। अजनबियों से सावधान रहें। व्यापार में नुकसान हो सकता है।

तुला

नौकरी, व्यवसाय में लेन-देन पर अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी। आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए ऋण लेना पड़ सकता है।

वृश्चिक

महत्वपूर्ण निर्णय सोच-विचार कर लें। मेलजोल बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। व्यापारिक मामलों में सफलता मिलेगी।

धनु

व्यय अधिक होने से मन कुछ उद्विग्न रहेगा। परिवार की समस्याएं हल होंगी। राजकीय विकास कार्यों में प्रगति होगी।

मकर

अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। व्यापार अच्छा चलेगा। व्यापार लाभप्रद रह सकेगा।

कुंभ

शिक्षा प्रतियोगिता तथा संतान की ओर से संतोषजनक परिणाम प्राप्त हो सकेंगे। आकस्मिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखना होगा।

मीन

परिवार में हर्षोल्लास का वातावारण रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। जल्दबाजी से काम करने से नुकसान की आशंका है।

[adrotate banner="2"]