अपर पुलिस अधीक्षक की गाड़ी ने टैक्सी को ठोका

0
267

फर्रुखाबाद: अपर पुलिस अधीक्षक बी.के मिश्रा एस.पी आवास की तरफ से पुलिस लाइन जा रहे थे। एस.पी आवास के सामने पुलिया के पास जिला जेल की तरफ से फतेहगढ़ के लिए  टैक्सी आर रही थी। सामने से आ रहे अपर पुलिस अधीक्षक की गाड़ी व टैक्सी की जोरदार टक्कर हुई| जिससे टैक्सी चालक बुरी तरह घायल हो गया|

[adrotate banner="3"]

अपर पुलिस अधीक्षक बी.के मिश्रा ने बताया कि घायल चालक को प्राथमिक उपचार हेतु भेज दिया गया है| उन्होंने बताया कि जरा रफ़्तार और अधिक होती तो गाड़ी खड्डे में गिर जाती|

[adrotate banner="2"]