धार्मिक चित्र पुल की दीवार पर बनाने में हंगामा

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)हिन्दू देवताओं के चित्र पुल की दीवार पर पालिका द्वारा बनाने में हंगामा हो गया| बीजेपी नेता अपने समर्थकों के साथ पंहुचे और विरोध दर्ज कराया| जिसके बाद धार्मिक चित्रों को पुन: पोत दिया गया|
दरअसल नगर पालिका परिषद के द्वारा बाल पेटिंग का कार्य किया जा रहा है| जिसमे ठेकेदार द्वारा हिन्दू देवताओं के चित्र फतेहगढ़ के नेकपुर स्थित पुल के नीचे पोल पर बना दिये गये| जानकारी होनें पर बीजेपी के निवर्तमान मंडल महामंत्री शिवम दुबे कई हिन्दूवादी नेताओं के साथ मौके पर पंहुचे और धार्मिक चित्र पेंट करनें पर आपत्ति जाहिर की| हंगामा होते देख ठेकेदार नें चित्रों पर पुन: पेंट दिया| बीजेपी नेता शिवम दुवे नें बताया कि जिस जगह पर चित्र पेंट किये गये उस जगह पर अक्सर लोग लघुशंखा करते दिखायी देते है| लिहाजा विरोध किया गया| जिसके बाद दीवार से चित्र हटा दिये गये|