FARRUKHABAD : शहर कोतवाली क्षेत्र के घुमना तिराहे पर स्थित धार्मिक किताबों की दुकान पर शार्ट सर्किट से आग लग गयी। आस पड़ोस के दुकानदारों ने जैसे तैसे आग पर काबू पाया।
[adrotate banner="3"]
तलैया फजल इमाम निवासी मोहम्मद आशिकीन की घुमना तिराहे पर धार्मिक किताबों की दुकान है। दुकान के ऊपर विकास मंच का होर्डिंग टांग रहे थे। तभी शार्ट सर्किट से होर्डिंग में आग लग गयी। आग से काउंटर इत्यादि जल गया। आशिकीन के अनुसार लगभग पांच हजार का नुकसान हो गया। मोहम्मद यासीन, मोहम्मद सुएब, रियाज आदि ने जैसे तैसे आग पर काबू पाया।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
[adrotate banner="2"]


