धरा रह गया एस्मा, राज्य कर्मचारियों ने हड़ताल के साथ ही जमकर किया प्रदर्शन, नहीं हुई गिरफ्तारी

0
100

FARRUKHABAD : उत्तर प्रदेश में राज्य कर्मचारियों की हड़ताल को एक सप्ताह बीत जाने के बाद शासन ने हड़ताली कर्मचारियों पर एस्मा लागू कर दिया है। पूरे प्रदेश भर में एस्मा के तहत हड़ताली कर्मचारियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये हैं। लेकिन जनपद में राज्य कर्मचारियों ने हड़ताल रख काम काज बंद रखा। वहीं कलेक्ट्रेट परिसर में राज्य कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जमकर प्रदर्शन किया व जोरदार नारेबाजी की। लेकिन एक भी कर्मचारी की गिरफ्तारी नहीं की गयी।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
उत्तर प्रदेश कर्मचारी संघ के बैनर तले बुधवार को सुबह 10 बजे कर्मचारी पीडब्लूडी कार्यालय में एकत्र हुए। जिसके बाद मोटरसाइकिल जुलूस निकालते हुए डीएम कार्यालय तक पहुंचे। जहां पर कर्मचारियों ने एस्मा हाय-हाय के जमकर नारे लगाये।

[adrotate banner="3"]

कर्मचारियों ने कहा कि सरकार ने हम लोगों पर एस्मा लगाया उसका कोई भी हम लोगों पर फर्क नहीं पड़ रहा। जितने भी कर्मचारियों की गिरफ्तारी की जाय हम लोग गिरफ्तारी देने के लिए तैयार हैं। हम लोग गिरफ्तारी से नहीं डरते। कर्मचारियों द्वारा जो भी कोर्ट में अपील की गयी है। उसका जब तक फैसला नहीं आ जाता तब तक हड़ताल जारी रखेंगे।

काली पट्टी बांधकर कलेक्ट्रेट में कर्मचारियों ने जमकर प्रदर्शन किया। लेकिन एक भी कर्मचारी की गिरफ्तारी नहीं की गयी।

इस दौरान अखिलेश अग्निहोत्री, राकेश अग्निहोत्री, जवाहरलाल शुक्ला, अरुण कुमार द्विवेदी, बृजकिशोर अवस्थी, अटल शुक्ला, जितेन्द्र कुमार, शैलेन्द्र दुबे, प्रमोद कुमार, चन्द्रप्रकाश भारद्धाज, मनोज कटियार, पंकज शुक्ला, मयंक द्विवेदी, राकेश सारस्वत आदि लोग मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]