धम्म पंचशील यात्रा निकाल मनायी सम्राट अशोक की जयंती

0
117

ashok smratफर्रुखाबाद: शाक्य उत्त्थान समिति कुशवाह महासभा आदि के बैनर तले सम्राट अशोक की जयंती धम्म पंचशील यात्रा निकाल कर धूमधाम से मनायी गयी|

[adrotate banner="3"]

नगर के टाउन हाल स्थित एक गेस्ट हॉउस में भगवान बुद्ध व सम्राट अशोक के चित्रों की पूजा करने के बाद यात्रा रवाना हुई| बाइको से निकाली गयी यात्रा चौक, घूमना, भोलेपुर, सेन्ट्रल जेल चौराहे, सातनपुर मंडी रोड, ठंडी सड़क, होते हुई नवभारत सभा भवन में समाप्त हुई| नव भारत सभा भवन में सम्बोधित करते हुये पूर्व विधायक सुशील शाक्य ने कहा आज जिस अखंड भारत की लोग कल्पना करते है वह सम्राट अशोक के समय में ही था| हमारे समाज में ही भगवान बुद्ध के अनुआयी पुरे विश्व में है|

शाक्य उत्थान समिति के जिला अध्यक्ष रामरतन बौद्ध , नागेन्द्र सिंह शाक्य, अर्जुन सिंह, कैप्टन प्रभात शाक्य, सरिता शाक्यआदि ने अपने विचार व्यक्त किये| इस दौरान शाक्य उत्थान समिति के सचिव राम रतन शाक्य, युवा मुकेश शाक्य, सुदेश शाक्य, सूर्यवीर सिंह, आशीष शाक्य, राहुल शाक्य, आकाश शाक्य, नंदू शाक्य, रामवरन शाक्य, विजय शाक्य आदि मौजूद रहे| कार्यक्रम का संचालन शिव सरन शाक्य ने किया|

[adrotate banner="2"]