द सहकारी चीनी मिल उप सभापति पद पर पहली बार भाजपा का कब्जा, जय गंगवार निर्विरोध निर्वाचित

0
176

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) द सहकारी चीनी मिल उप सभापति के पद पर पहली बार भाजपा नें कब्जा जमा लिया| बीजेपी नेता जय गंगवार निर्विरोध उपासभापति निर्वाचित हो गये| उनका जगह-जगह स्वागत किया गया|

दरअसल कायमगंज की द सहकारी चीनी मिल का लगभग 48 साल पूर्व 9 जनवरी 1974 को शिलान्यास किया गया था, इसके बाद 19 नवंबर 1974 को इसका लोकार्पण किया गया| लेकिन एक भी बार भाजपा का उप सभापति चीनी मिल में नही रहा| दशकों से उपाध्यक्ष का पद सपा के कब्जे में थे| लेकिन इस बार सपा का सियासी किला चीनी मिल से ढह गया| इससे पूर्व पूर्व विधायक रामेश्वर यादव के पुत्र सुबोध यादव क कब्जा था | शुक्रवार को जय गंगवार नें एमएलसी प्रंशुदत्त द्विवेदी, सांसद मुकेश राजपूत, विधायक सुशील शाक्य जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, विधायक सुरभि गंगवार आदि भारी लाव लश्कर के साथ चीनी मिल पंहुचे और लगभग 11 बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल किया| लेकिन निर्धारित समय तक जबाबी नामंकन ना होने पर जय गंगवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया| जय गंगवार का जगह-जगह स्वागत किया गया| शमसाबाद में सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]