दो सप्ताह बाद सोमवार को लौटेगी कलेक्ट्रेट में रौनक, देर रात पहुंचेंगे डीएम

0
120

फर्रुखाबाद: विगत 8 सितम्बर को अवकाश पर गये जिलाधिकारी मुथुकुमार स्वामी बी के आज रात किसी समय जिला मुख्यालय पहुंचने की संभावना है। दो सप्ताह बाद आखिर कलेक्ट्रेट में सोमवार को फिर रौनक लौटेगी। जहां फरियादियों की भीड़ से घिरे जिलाधिकारी बीच-बीच में कामचोर अधिकारियों और कर्मचारियों को डांटते नजर आयेंगे।

[adrotate banner="3"]

विदित है जिलाधिकारी मुथुकुमार स्वामी बी अपनी ईमानदार छवि और विशिष्ट कार्यशैली के लिए जहसं जनता में काफी लोकप्रिय हैं, वहीं सत्तारूढ़ दल के नेताओं की आंख के किरकिरी भी बने हुए हैं। इसी कसमकस से त्रस्त्र जिलाधिकारी विगत 8 सितम्बर को दो सप्ताह के लम्बे अवकाश पर जाते समय एक तरह से उनका स्थानांतरण कराने के लिए कथित रूप से कटिबद्ध नेताओं को चुनौती दे गये। इस दौरान उनका स्थानांतरण तो नहीं हुआ और वह स्वयं कल से कार्य पर लौट रहे हैं।

जिलाधिकारी के अवकाश पर जाने के बाद से कुछ प्रोफेशनल ज्ञापनबाजों को यदि छोड़ दे ंतो आम आदमी ने कलेक्ट्रेट आना लगभग छोड़ ही दिया था। क्योंकि जब न्याय की आश नहीं होती तो फरियाद करने को भी मन नहीं होता। भ्रष्टाचार के विरुद्व अभियान छेड़े जिलाधिकारी के आगमन पर सोमवार को एक बार फिर कलेक्ट्रेट में फरियादियों की भीड़ उमड़ना लगभग तय है।

[adrotate banner="2"]