दो बाइकों की भिड़न्त में दूधिया घायल

0
92

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दीनदयाल बाग के पास मोटरसाइकिल सवार दूधिया की बाइक सामने से आ रही बाइक से आमने सामने भिड़न्त हो गयी। जिससे दूधिया गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल दूधिया को स्थानीय नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया।

[adrotate banner="3"]

राजेपुर विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम गढ़िया महमदपुर निवासी दूधिया सतीश पुत्र वद्रीनाथ अपनी बाइक से प्रतिदिन दूध लेकर फर्रुखाबाद बेचने आता है। शनिवार की सुबह भी वह दूध बेचने के लिए अपनी बाइक संख्या यूपी 76एफ 8314 से फर्रुखाबाद आया हुआ था। वापस जाते समय दीनदयाल बाग के निकट सामने से आ रहे बाइक सवार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दूधिया की बाइक रोड पर गिर गयी और दूधिया सतीश बुरी तरह से घायल हो गया। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने घटियाघाट के ही एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया।

[adrotate banner="2"]