दो बाइकों की आमने सामने भिड़न्त में एक घायल

0
113

फर्रुखाबाद :  शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भाऊपुर से तेरहवीं खाकर बाइक से लौट रहे युवकों की सामने से आ रही बाइक से आमने सामने भिड़त हो गयी। जिसमें एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को घटियाघाट स्थित एक प्राइवेट नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया।

[adrotate banner="3"]

जानकारी के अनुसार पड़ोसी जनपद हरदोई के ग्राम वरसुइया निवासी शैलेन्द्र कुमार पुत्र जागेन्द्र सिंहए राजपाल पुत्र रमेशए प्रमोद पुत्र बलबंत सिंह फर्रुखाबाद के मोहल्ला भाऊपुर में तेरहवीं खाकर मोटरसाइकिल संख्या यूपी 30एन2263 से लौट रहे थे।  तभी दीनदयाल बाग के निकट यहीं के निवासी पुष्पेन्द्र पुत्र रामसनेही ने अपनी काले रंग की बाइक अचानक मोड़ दी। जिससे शैलेन्द्र की बाइक उसमें जा टकरायी और फिसलते हुए तीनो बाइक सवार गिर गये। जिसमें शैलेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे घटियाघाट स्थित एक प्राइवेट नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया। वहीं जानकारी यह भी मिली है कि युवक मूड़ में थे। जिससे बाइक अचानक रोक नहीं सके और दूसरी बाइक से भिड़ गये।

[adrotate banner="2"]