दो बच्चों की मां पड़ोसी के साथ रफूचक्कर

0
101

FARRUKHABAD : शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अम्बेकर नगर निवासी अशोक शर्मा पुत्र रामऔतार शर्मा ने अपर पुलिस अधीक्षक को पत्र सौंपकर पड़ोसी द्वारा पत्नी को भगा ले जाने की शिकायत की है। 1july2010couple runing

[adrotate banner="3"]

जिसमें अशोक शर्मा ने कहा है कि उसकी 15 वर्ष पूर्व सोनी पुत्री विष्णुदयाल निवासी रोसर कोठी शाहजहांपुर के साथ धूमधाम से शादी हुई थी। शादी के बाद दो पुत्रों का जन्म हुआ। इसी दौरान पत्नी के सम्पर्क मोहल्ले के ही रोहित कुशवाह पुत्र राजेन्द्र कुशवाह से हो गया।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
बीते 13 सितम्बर को रोहित पत्नी सोनी को लेकर कहीं रफूचक्कर हो गया। पत्नी घर से लगभग एक लाख रुपये के कीमती जेबरात भी ले गयी। जब इसकी शिकायत रोहित के पिता से की जाकर तो उन्होंने धमकी देकर भगा दिया। पीड़ित पति ने एएसपी से पत्नी की बरामदगी की गुहार लगायी है। एएसपी ने जांच के बाद महिला को बरामद कराने का आश्वासन दिया है।

[adrotate banner="2"]