दो पर पुलिस ने की गुंडा एक्ट की कार्यवाही

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) थाना क्षेत्र के दो लोगो के खिलाफ पुलिस ने गुंडा एक्ट की कार्यावाही आकर दी है | जिससे आरोपियों में हड़कम्प मचा है|

ग्राम पकरिया निवासी प्रबल प्रताप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह व ग्राम रूनी निवासी शैलेन्द्र पुत्र रामकिशोर पर पुलिस ने गुंडा एक्ट की कार्यवाही की है| पुलिस आरोपियों पर काफी दिन से गुंडा एक्ट लगाने की तैयारी कर रही थी| आला अधिकारियो के निर्देश पर पुलिस ने आखिर रविवार को कार्यवाही को अमली जामा पहना दिया| गुंडा एक्ट की कार्यवाही की सूचना पर दोनों आरोपियों में हड़कम्प है|