FARRUKHABAD : कूड़े से भरी ठेली घर के सामने खड़ी कर देने के बाद दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गयी। पुलिस ने जबाबी रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
[adrotate banner="3"]
शहर कोतवाली क्षेत्र के नगला कलार निवासी विशेश्वर दयाल पुत्र फकीरेलाल की तहरीर पर पुलिस ने भैयालाल, उसके पुत्र राहुल, पुत्री मालती, ईशा के अलावा रेशमा पत्नी राजकुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। वहीं दूसरे पक्ष के मिथलेश पुत्र भैयालाल ने विशेश्वर, उसके पुत्र सरोज, पुत्री अर्चना व पत्नी रन्नो के खिलाफ जबाबी रिपोर्ट दर्ज करायी है।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
घायलों का पुलिस ने लोहिया अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है। कूड़े से भरी गाड़ी दरबाजे के सामने खड़ी कर देने के बाद विवाद होना बताया गया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
[adrotate banner="2"]


