दो पक्षों में खूनी संघर्ष,एक जख्मी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(मेरापुर) दो पक्षों में मामलू विवाद के चलते जमकर मारपीट हुई| जिसके बाद फायरिंग का भी आरोप लगा है|मारपीट के दौरान एक जख्मी भी हो गया| पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए भेज दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम नगला लाहूरी निवासी 40 वर्षीय जर्मन सिंह पुत्र भीम सेन अपने खेत पर पानी लगा रहा था| उसी दौरान उसका गाँव के ही कोटेदार श्याम लाल से कहा-सुनी हो गयी| जिससे विवाद बढ़ गया| विवाद इतना बढ़ गया की होली के त्योहार को खून से ही लाल कर दिया|
विवाद के दौरान हुई मारपीट में जर्मन लहुलुहान भी हो गया|घटना की सूचना पर डायल 100 मौके पर आ गयी| जर्मन का आरोप है कि जब डायल 100 मौके पर गयी तो आरोपी जर्मन को मार रहे थे| लेकिन पुलिस कर्मियों ने बचाने का प्रयास नही किया|थानाध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी भी घटना स्थल पंहुचे| जर्मन का भाई प्रशांत यादव उसे लेकर थाने पंहुचा| पुलिस ने उसको मेडिकल के लिए सीएचसी मोहम्मदाबाद भेज दिया|
थानाध्यक्ष महेन्द्र त्रिपाठी ने बताया की फायरिंग की घटना नही हुई है| मारपीट का मामला है| घायल को मेडिकल के लिए भेजा गया है| झगड़ा बचाने में पीआरबी के एक पुलिस कर्मी के भी चोट आयी है| तहरीर नही मिली है|