दो निकले कोरोना संक्रमित

0
113

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में एक बार फिर गर्मी का पारा जैसे-जैसे चढ़ रहा है, उसी तरह कोरोना भी अपनी गति बढ़ा रहा है| वर्तमान में प्रतिदिन कोरोना संक्रमित मरीज निकल रहे हैं| बीते दिन कुल 18 संक्रमित निकले थे| वहीं सोमवार को दो कोरोना संक्रमित मरीज फिर मिले है| जिलाधिकारी नें सभी को मास्क का प्रयोग करनें और उचित दूरी बनाये रखनें की सलाह दी है|
दरअसल बीते दिन कोतवाली फर्रुखाबाद में चार पुलिस कर्मी भी संक्रमित हुए थे| वहीं लोहिया कैम्पस, सीएचसी राजेपुर में भी कोरोना संक्रमित बीते दिन निकले थे| वहीं सोमवार को आयी कोरोना रिपोर्ट में फतेहगढ़ के एक न्यायिक अधिकारी के आवास निवासी एक 58 वर्षीय पुरुष, राजेपुर के गाँधी महमदपुर निवासी 60 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित निकली है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]