दो- दो लाख से पाबंद किये जाने के मामले में हिजाम कार्यकर्ता प्रशासन से मिले

0
115

FARRUKHABAD : बीते दिनों हिजाम कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री व नगर विकास मंत्री के पुतले फूंके जाने के मामले में बीजेपी नेता के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट से मिले और पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही को निंदनीय बताया और की गयी कार्यवाही को वापस लेने की मांग की।

[adrotate banner="3"]

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संयोजक डा0 राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में लगभग एक दर्जन कार्यकर्ता नगर मजिस्ट्रेट प्रभुनाथ से मिलने पहुंचे। इस दौरान संगठन कार्यकर्ताओं ने कहा कि बंदे मातरम, जय श्री राम जैसे नारों को साम्प्रदायिक बताया जा रहा है। वहीं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व नगर विकास मंत्री आजम खां के पुतले चौक पर फूंके जाने के बाद जिस तरह पुलिस ने दो दो लाख रुपये से नगर अध्यक्ष राघवदत्त मिश्रा, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राजेश मिश्रा को पाबंद किया है वह किसी भी तरीके से उचित नहीं है। पदाधिकारियों ने मांग की कि उनके नेताओं पर की गयी पुलिस कार्यवाही को वापस लिया जाये। इस दौरान प्रशांत शर्मा, सुमित, रामनिवास कश्यप, कमलेश बाथम, गौरव कुमार, विशाल सक्सेना, सुमित कुमार आदि मौजूद रहे।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]