फर्रुखाबाद: जनपद के दो थानाध्यक्षों व एक विशेष जांच प्रकोष्ठ प्रभारी का तबादला इटावा हो गया है। जबकि आधा दर्जन उपनिरीक्षकों की जनपद में तैनाती की गयी है।
[adrotate banner="3"]
राजेपुर थानाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार द्विवेदी, जहानगंज थानाध्यक्ष योगेन्द्र पाल शर्मा तथा विशेष जांच प्रकोष्ठ प्रभारी प्रेमचन्द्र का तबादला जनपद इटावा हुआ है। जबकि इटावा से उप निरीक्षक मिर्जा सदरे आलम वेग, नंदलाल, रमाबाई नगर से संजीव राठौर, अशोक कुमार, कानपुर नगर से दुर्गादल व अमित कुमार का स्थानांतरण जनपद के लिए किया गया है।
[adrotate banner="2"]

