सिवारा (फर्रूखाबाद) : कंपिल थाना क्षेत्र के अंन्तर्गत ग्राम सिवारा के बाबा दीनानाथ चौराहे से सौ मीटर की दूरी पर तेज रफ्तार के कारण
ओवरटेक करते समय दो टैम्पो अनियन्त्रित होकर पलट गये। टेंपो खड्ड में गिरने से लगभग आधा दर्जन से अधिक टेंपो सवार यात्री घायल हो गये। दोनो टेपों सिवारा कंपिल मार्ग पर चलते है।
कंपिल निवासी टेंपो चालक सुरेन्द्र पाल अपने टेंपो संख्या UP 14/T 9211 में ग्राम सिवारा से कुछ सबारिया गाडी मे बिठाकर कंपिल जा रहा था।
इधर दीनानाथ चौराहे पर बारह बजे से टेंपो संख्या UP76 K/1601 का चालक निवासी रौकरी रामऔतार पुत्र दफेदार को नम्बर के अनुसार जाना था । तभी वहीं से गुजरते समय सुरेन्द्र पाल ने चौराहे से कुछ सबारिया और बिठाकर अपना टेम्पो कंपिल की ओर लेकर चल पडा । ऐसा देख नम्बर पर टेंपो लगाये खडे चालक रामऔतार ने टेंपो को तेज गति से ओबरटेक करना चाहा। ओबरटेक करते समय दोनो की रफ्तार तेज थी । कट लगते ही दोनो टेंपो अपनी_अपनी साइड से सडक के किनारे खड्ड में पलट गये।
टेंपो पलटते ही अन्दर बैठी सबारियों में चीख पुकार मच गई । चौराहे पर मौजूद व खेतों में काम कर रहे लोग चीख पुकार सुन बचाब के लिये दौडे । दोनो आटो मे फंसी हुई सवारियो को ग्रामीणो ने बाहर निकाला । जिसमे कि कंपिल निवासी टेंपो चालक सुरेन्द्रपाल जब टैम्पो के नीचे दबा था तभी दूसरे टैक्सी के चालक रामऔतार ने डंडो आदि से उसकी पिटाई की और गाडी मे तोडफोड भी कर दी। टेम्पो मे बुरी तरह फंसने और पिटाई के चलते सुरेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया । दुर्घटना में अर्चना पुत्री विजय नागर व बृद्धा कृष्णा देवी निवासी नगला खुमानी,ऊषा देबी पुत्री कल्लू बहेलिया व ऊषा का पुत्र उमेश निवासी सिवारा खास सहित दो अन्य सबारिया भी घायल हुई । घटनास्थल पर ग्रामीणोँ की भारी भीड लग गई ।
ग्रामीणों ने घायलों को अन्य वाहनों आदि की मदद से उपचार हेतु भेजा । सूचना मिलने पर सिवारा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कर दिया व दबंग चालक दफेदार को गिरफ्तार कर सिवारा चौकी ले आयी ।

