दो खोखों का ताला तोड़कर हजारों का सामान साफ़

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर)बीती रात चोरों ने दो खोखों का ताला तोड़कर हजारों रूपये कीमत का बाइक व साइकिल बिक्री का सामान चोरी कर लिया| घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की|
थाना क्षेत्र के ग्राम अलीगढ़ निवासी नियाब खां पुत्र फुन्दंन खां ने बताया कि उसके दो खोखें गाँव के निकट बदायूं मार्ग पर रखें हैं| जिसमे साइकिल व बाइक रिपेयरिंग का कार्य होता है| बीती रात चोरों ने दोनों खोखों का ताला तोड़कर सामान साफ़ कर दिया| जिसके बाद जब नियाब सुबह खोखा खोलने पंहुचा तो पता चला की उसके खोखों से सामान साफ़ है| जिस पर पुलिस को सूचना देने के साथ ही पुलिस को तहरीर दी|
सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार मौके पर आ गये| उन्होंने जाँच पड़ताल की| प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जाँच की जा रही है| जाँच के बाद मुकदमा दर्ज किया जायेगा|