दोहरे हत्याकांड में साले-बहनोई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

0
133

firingमोहम्मदाबाद: बीते रविवार की शाम नगर क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकाण्ड में सर्राफा व्यापारी ने साले-बहनोई के खिलाफ नामजद हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस अभी किसी भी आरोपी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस के हाथ अभी खली है और जिले में एक और हत्या से राजेपुर में सनसनी फ़ैल गयी|

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अवंतीबाई नगर निवासी सर्राफा व्यापारी सुशील वर्मा पुत्र नेकराम वर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि रविवार को कमालगंज के गांव करीमगंज अपनी पत्नी गरिमा के साथ बीमार सास को देखने गए थे। वह शाम को घर वापस आए तो पैरों तले जमीन खिसक गई। सुशील की 18 वर्षीय बहन साधना व 10 दस वर्षीय पुत्री प्रिंसी उर्फ पिंकी का खून से लथपथ शव कमरे में पडे थे। सुशील वर्मा ने सोमवार को सौरभ पुत्र कृपाल सिंह निरवासी नगला किसान कोतवाली मोहम्मदाबाद व उसके बहनोई गोपाल पुत्र प्रेमराज निवासी देवसनी थाना मेरापुर के खिलाफ दोहरे हत्याकाण्ड की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
[bannergarden id=”11″]
[bannergarden id=”17″]

[adrotate banner="2"]