दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित दो को दबोचा

0
108

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) बीते 19 सितम्बर को चाचा-भतीजे की हत्या कर शव सड़क पर फेंके गये थे| घटना में पुलिस ने पूर्व में मृतक की पत्नी व प्रेमी के दोस्त को दबोच कर जेल भेज दिया था| सोमबार को पुलिस ने मुख्य आरोपी व उसके साथ को गिरफ्तार कर लिया|
विदित है कि अनिल एवं सुरजीत उर्फ़ गोधन निवासी तडारायपुर सौरिख कन्नौज की हत्या कर शव थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर फेंक दिये गये थे| जिसके बाद पुलिस ने 21 सितम्बर को मृतक अनिल की पत्नी आरती सिंह व उसके प्रेमी गोविन्द उर्फ़ सुमित पुत्र कुंबर सिंह निवासी इंदरगढ़ कन्नौज के दोस्त नीरज राजपूत पुत्र अहिबरन निवासी गुनामई नयागाँव एटा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था| जबकि घटना में आरती का प्रेमी गोविन्द उर्फ़ सुमित पुत्र कुंबर सिंह निवासी इंदरगढ़ कन्नौज वअवनीश उर्फ़ सोनू पुत्र सत्यप्रकाश उर्फ़ भैयालाल निवासी गमीरापुर रसूलाबाद कानपुर देहात को फरार दिखाया था|
पुलिस ने दावा किया है कि हत्या मृतक अनिल की पत्नी आरती व उसके प्रेमी गोविन्द के प्रेम सम्बन्धो के चलते हत्या कांड को अंजाम दिया गया था| सोमवार को पुलिस ने आरती के प्रेमी व घटना में मुख्य आरोपी गोविन्द व उसके साथी सोनू को भी गिरफ्तरकर लिया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]