दोस्त के साथ घर से गया युवक लापता, गुमशुदगी दर्ज

0
102

फर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के भोलेपुर निवासी 22 वर्षीय दोस्त के साथ घर से गया 22 वर्षीय युवक लापता हो गया। युवक के पिता लालाराम ने कोतवाली फतेहगढ़ में गुमशुदगी दर्ज करायी है।

[adrotate banner="3"]

न्यू इंदिरा कालोनी भोलेपुर निवासी लालाराम पुत्र गंगाराम ने दर्ज करायी गुमशुदगी में कहा है कि उसका पुत्र दीपक को उसके ही किसी दोस्त ने दीपक के मोबाइल नम्बर 8090370059 पर फोन करके बीते दिन बुलाया। जिस पर दीपक अपने दोस्त के साथ हल्की बरसात में ही बाइक संख्या यूपी 76जे 6335 से निकल लिया। काफी देर तक जब दीपक घर वापस नहीं लौटा तो उसके मोबाइल पर फोन किया। लेकिन उसके मोबाइल पर काल नहीं लगी तब घर वालों को चिंता हो गयी। रिश्तेदारी इत्यादि में फोन करने के बाद भी जब दीपक का कहीं पता नहीं चला तो कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने दीपक के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कर ली।

[adrotate banner="2"]