फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) अबैध संबध में सब्जी विक्रेता की गोली मारकर हत्या की गयी थी| पुलिस नें घटना में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया |
थाना कम्पिल के गांव सिवारा मुकुट निवासी सब्जी विक्रेता हेम सिंह शाक्य 10 अक्तूबर की रात दरवाजे पर चारपाई पर सो रहे थे।आधी रात के बाद लगभग डेढ़ बजे हेम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हेम सिंह के हाथ की अंगुली में गन पाउडर की फाेरेंसिक जांच में पुष्टि हुई थी। पुलिस प्रथम दृष्टया घटना को आत्महत्या मानकर पूरे प्रकरण की जांच कर रही थी। पत्नी सुनीता ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ पति की हत्या करने के संबंध में तहरीर दी थी। मामले मे जाँच कर रही पुलिस नें गाँव के ही आरोपी कृपाल सिंह पुत्र कप्तान सिंह को गिरफ्तार कर लिया| कृपाल सिंह नें बताया कि उसके घर हेम सिंह का आना जाना था जिसके चलते उसकी पत्नी से हेम सिंह के अबैध सम्बन्ध हो गये थे| बार-बार मना करनें पर भी वह नही मान रहा था| लिहाजा उसने हेमसिंह की हत्या की योजना बनायी| जब रात में हेम चंद घर के बाहर सो रहा था तो उसकी तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी| अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह नें बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है| अबैध सम्बन्ध के चलते हेमसिंह की हत्या उसके ही दोस्त नें की थी|
दोस्त की बीबी से आशिकी में हुई थी सब्जी विक्रेता की हत्या
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



