फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पत्नी से नजदीकियां बढ़ाने को लेकर हुए कहा सुनी के बाद दोस्त की हत्या करनें वाले युवक भूरे को पुलिस नें लगभग एक सप्ताह बाद गिरफ्तार कर मंगलवार को चालान कर दिया| जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया| पुलिस उसके दो साथियों की तलाश सरगर्मी से कर रही है|
थाना कम्पिल क्षेत्र के ग्राम खेतलपुर सौरिया निवासी युवक मनोज यादव
और गाँव के ही आरोपी भूरा नोयडा में साथ-साथ फैक्ट्री में नौकरी करते थे| जिस कारण दोनों का उठाना बैठना काफी था| इस मनोज इन दिनों गाँव में था| 10 जनवरी की शाम वह भूरा के घर गया था, जो देर रात तक वापस नही लौटा| सुबह उसका शव गाँव के कुछ दूर एक बाग में पड़ा मिला था| पुलिस की जाँच पड़ताल में भूरा उसका भाई बबलू व रिश्तेदार मोरपाल नें उसकी रस्सी से गला घोटकर हत्या कर दी| क्योंकि मनोज को शक था की भूरे उसकी पत्नी से जरूरत से जादा नजदीकियां बढ़ा रहा है| घटना वाले दिन इसी बात को लेकर दोनों में तकरार हुई और तीनो नें मिलकर मनोज की रस्सी स गला घोटकर हत्या कर दी| सीओ सोहराब आलम नें बताया कि आरोपी भूरे को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है|न्यायालय नें उसे जेल भेज दिया है जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है|
दोस्त का हत्यारा गिरफ्तार
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]

