देश रक्षा की कसम खाकर सेना में शामिल हुए 229 जांबाज

0
201

फर्रुखाबाद: भारतीय सेना को 229 नए जांबाज और मिल गए। सिखलाइट रेजिमेंट फतेहगढ़ के चटर्जी मैदान में अंतिम पग भर ये नव सैनिक भारतीय सेना का अंग बने। इसमें रिक्रूट ने अनुशासन, कदम ताल के साथ देश की सेवा के लिए मिसाल पेश की।
युवा सैनिकों को देश की आन, बान व शान की रक्षा को सदैव तत्पर रहने की कसम दिलाई। मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर जीएस जामवाल नें परेड की सलामी ली| उन्होंने कहा जांबाजों को देश के दुश्मनों के खात्मे को तत्पर रहने का आह्वान करते हुए जोश भरा। कहा कि युवा सैनिक सैन्य परंपरा को संजोए रखें। कुल 229 सैनिकों नें देश सेवा की शपथ ली|
निंग के दौरान पीटी, फायरिंग, शारीरिक दक्षता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले सैनिकों को सम्मानित किया है।आर्मी बैंड ने देश भक्ति की धुन बजाकर सभी का मन मोह लिया।

[adrotate banner="3"]

 

[adrotate banner="2"]