देश के हर युवा के लिए आदर्श नेताजी सुभाष चंद्र बोस

0
144

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती पर शहर से लेकर गांव तक उन्हें तक याद किया गया और लोगों ने प्रतिमा व चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने उनके बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया।
शहर के बद्री विशाल डिग्री कालेज में अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण के द्वारा नेता जी की जयंती पर उनकी प्रतिमा के पास कार्यक्रम का आयोजन किया| जिसमे स्वतंत्रता सेनानी शहीद पंडित रामनारायण आजाद के पौत्र बॉबी दुबे से दीप प्रज्वलित कर संगठन के साथियों के साथ माल्यार्पण किया| जिलाध्यक्ष आदित्य दीक्षित ने कहा कि नेताजी ने अपने पराक्रम से देश को नई पहचान दी। आज भी सभी के जुबान पर उनकी वीरता के चर्चें हैं। हर किसी को उनके बताए रास्तों पर चलना चाहिए। उनके आदर्शों का पालन पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उनकी मौत की जाँच होनी चाहिए|
राममुरारी शुक्ला, स्वेता दुबे, राजू भारद्वाज, विमलेश मिश्रा, नमामि गंगे के संयोजक रवि मिश्रा आदि नें विचार व्यक्त किये| स्वदेश दुबे, विपिन अवस्थी, विजय शुक्ला, अजय दीक्षित, रवि वाजपेयी, गौरव मिश्रा, अंकुर श्रीवास्तव आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]