देव दीपावली पर 11 हजार दीपों से जगमग हुआ गंगा घाट

0
187


फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देव दीपावली के अवसर पर गंगा तट पर देव दीपावली को धूमधाम से मनाया गया| जिसमें 11 हजार दीपों का दान भी किया गया| जिससे गंगा घाट जगमग हो गया | आतिशबाजी भी चलायी गयी|

कैलाश सेवा संस्थान की तरफ देव दीपावली पर आचार्य प्रदीप नारायण शुक्ला के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ| जिसमे गंगा की महाआरती नें भी लोगों को भक्त सागर में गोते लगानें पर मजबूर कर दिया| इसके साथ ही शान्तिपाठ, शिवतांडब, गंगालहरी, भजन आदि का भी आयोजन हुआ| 11 हजार दीप व 1100 तांबे के सर्प को जल प्रवाह किया| आचार्य प्रदीप नारायण शुक्ला नें बताया की कार्तिक पूर्णिमा को देवदीपावली भी कहते हैं, हमारे शास्त्रों में दीपावली दो प्रकार की मिलती हैं। एक दीपावली, दूसरी देवदीपावली, दीपावली के एक दिन पहले नरक चतुर्दशी होती है उसे मनुष्य मनाते हैं। इसलिए अमावस्या दीपावली कहलाती हैं। पूर्णिमा के दिन देवतागण मनाते हैं, देवदीपावली कहलाती हैं।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]