देवेंद्र फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री

0
210

devendra fadnavisमुंबई। महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष देवेंद्र गंगाधरराव फडणवीस प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे। बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा की मौजूदगी में महाराष्ट्र के विधानभवन में हुई विधायक दल की बैठक में फडणवीस को नेता चुन लिया गया। फडणवीस अब राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे और 31 अक्टूबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

[adrotate banner="3"]

19 साल की उम्र में भारतीय जनता युवा मोर्चा से अपने राजनीतिक करियर का आगाज करने वाले देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र में बीजेपी का युवा चेहरा हैं। इस वक्त को प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष हैं। महाराष्ट्र में जीत का सेहरा भले ही नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और अमित शाह की रणनीति के सिर बांधा जा रहा है लेकिन देवेंद्र फडणवीस की मेहनत को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। लगातार चार बार नागपुर पश्चिम से विधायक रहे देवेंद्र फडणवीस नागपुर शहर के दो बार मेयर रह चुके हैं। 44 साल के देवेंद्र फडणवीस को राजनीति विरासत में मिली। उनके पिता जनसंघ से विधायक रह चुके हैं।

पिछली महाराष्ट्र विधानसभा में देवेंद्र फडणवीस ने विदर्भ में किसानों की आत्महत्या से लेकर प्रदेश की बिजली वितरण कंपनी के निजीकरण सहित कई मुद्दे जोरशोर से उठाए थे। देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस और एनसीपी गठबंधन सरकार के दौरान हुए घोटालों के खिलाफ भी जमकर आवाज उठाई थी। इनमें सिंचाई घोटाला और आदर्श हाउसिंग सोसायटी घोटाला प्रमुख हैं। जानकारों का मानना है कि उनका युवा होना सबसे बड़ी ताकत है। अब तक महाराष्ट्र की राजनीति पश्चिम महाराष्ट्र से तय होती थी अब महाराष्ट्र की सियासत में बदलाव के मद्देनजर देवेंद्र फडणवीस की भूमिका अहम है।

19 साल की उम्र में वार्ड अध्यक्ष से लेकर प्रदेश के सबसे बड़े पद तक पहुंचने के बीच देवेंद्र फडणवीस ने कई अहम जिम्मदारियां निभाईं। वो भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। जानकारों का मानना है कि साफ-सुथरी छवि वाले नेता के नेतृत्व में प्रदेश में बीजेपी एक नई शुरुआत कर रही है। [bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]