देवी जागरण में भक्ति गीतों पर रात भर झूमे श्रद्धालु

0
236

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) बीती बुधवार रात माई का चोला है रंगला, तूने मुझे बुलाया शेरवालिये, बम बम बोले रहा है काशी ,जैसे कर्णप्रिय भजनों और माता के सुंदर गीतों से कस्बे में हो रहे माता के जागरण में उपस्थित जन समुदाय पूरी तरह मंत्र मुग्ध रहा।

युवा जागरण समिति राजेपुर राठौरी द्वारा प्राचीन श्री हनुमान मन्दिर रामलीला मैदान में माँ वैष्णो देवी एक चतुर्थ जागरण का आयोजन किया गया| जिसमे टी सीरीज कलाकार शुभम रंगीला,जूली सिंह व शैफाली द्विवेदी आदि नें समां बाँधा| पूरी रात माता के आकर्षण भजन तथा मनमोहक झांकियों के माध्यम से श्रद्धालुओं को बांधे रखा। सुबह तारा रानी की कथा व प्रसाद वितरण के साथ देवी जागरण का समपन हुआ।समाज सेवी रिंकू सोमवंशी नें राजे[पुर थानाध्यक्ष दिवाकर प्रसाद सरोज का स्वागत किया | रिंकू सोमबंशी नें बताया कि चार सालों से लगातार जागरण का आयोजन हो रहा है| कौशल गुप्ता, पंकज सिंह, गौरव सिंह, आदि नें व्यवस्था देखी|

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]