
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) नगर में नवरात्र अष्टमी को धूमधाम से मनाए गए। अंतिम दिन श्री दुर्गाष्टमी जागरण के साथ यह उत्सव संपन्न हुआ। इस दौरान शहर मां के रंग में रंगा रहा। दे रात भर मां के भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे तो जयकारों से पूरा शहर गुंजायमान रहा। 
शहर के लाल दरवाजा बस अड्डे के निकट महादेव मन्दिर पर देवी जागरण का आयोजन किया गया| शाहजहाँपुर की जागरण पार्टी के गायकों के भजनों नें भक्तों को भावविभोर कर दिया। बढ़पुर माँ शीतला देवी मन्दिर में भी भव्य देवी जागरण मन्दिर कमेटी अध्यक्ष भीम प्रकाश कटियार की देखरेख में आयोजित किया गया| जागरण में श्रद्धालु झूमते रहे। गायकों नें देवा श्री गणेशा, ऊंचा तेरा है भवन, मेरी मां का मुखड़ा बड़ा प्यारा है, राधा बन के देखो मेरे सांवरिया, चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया भजन गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
देवी जागरण में भक्ति गीतों पर रात भर झूमे श्रद्धालु
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



