दूल्हे राजा पर एक लाख का जुर्माना

0
188

DulhaMORADABAD । उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में कम दहेज पर उखड़े दूल्हे मियां द्वारा निकाह की रसीद फाड़ने पर विवाद को निपटाने के लिए हुई पंचायत ने वर पक्ष पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माना अदा किए जाने तक दूल्हे राजा के साथ चार लोग बंधक रहेंगे।

[adrotate banner="3"]

गांव लेदा निवासी युवक का निकाह गांव गजरौला सैद की युवती के साथ तय हुआ था। गुरुवार को बारात पहुंचने पर इस्तकबाल करने के बाद नाश्ता और खाना खिलाया गया। निकाह के दौरान दूल्हे को दहेज में वाशिंग मशीन और फ्रिज न होने की भनक लगी तो उसने निकाह की रसीद फाड़ दी।

दूल्हे के बदले रवैये से दुल्हन पक्ष में हड़कंप मच गया। पहले लोगों ने मान मनौव्वल की, लेकिन नहीं मानने पर दूल्हे व बारातियों की पिटाई की। देर रात बारात को बिना दुल्हन के बैरंग लौटा दिया गया।
[bannergarden id=”8″]
शुक्रवार को समझौते के लिए पंचायत हुई। दूल्हा पक्ष ने माफी मांगते हुए विदाई का आग्रह किया, लेकिन दुल्हन पक्ष ने विदाई से इन्कार कर दिया। बाद में पंचायत ने वर पक्ष पर बारात के खाने व नाश्ते पर हुए खर्च के रूप में एक लाख रुपये अदा करने का फैसला सुनाया।

[adrotate banner="2"]