दूध दुकान से चोरी की गयी नकदी सहित आरोपी गिरफ्तार

0
138

फर्रुखाबाद: आइसक्रीम और दूध दुकान से चोरी की गयी नकदी सहित आरोपी को पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला साहबगंज नरायनदास निवासी सुधीर कुमार पुत्र सूर्य प्रकाश की डा0 हरिदत्त द्विवेदी अस्पताल के सामने दूध एवं आइसक्रीम की दुकान है। सुधीर ने कोतवाली में दर्ज करायी गयी एफआईआर में कहा कि रेटगंज निवासी गौरव सक्सेना उर्फ़ नेता पुत्र अनिल सक्सेना ने दूकान में रखे 35600 रूपये चोरी कर लिए और स्कूटी से फरार हो गया|
पुलिस ने आरोपी नेता के खिलाफ धारा 380 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया|
घटना के बाद घोड़ा नखास चौकी इंचार्ज बलराज भाटी ने आरोपी नेता को साहबगंज चौराहे से गिरफ्तार कर लिया| उसके पास से 33600 रूपये भी बरामद हो गये|
चौकी इंचार्ज ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की रकम बरामद कर ली है| 

[adrotate banner="3"]

 

[adrotate banner="2"]