दूधिया ने दूध देने के बहाने किया महिला के साथ बलात्कार

0
215

FARRUKHABAD : बलात्कार का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें प्रति दिन घर आकर दूध देने वाले दूधिया ने विवाहिता का बलात्कार कर दिया। उसने विवाहिता को उस समय दबोचा जब वह दरबाजे से दूध का भगौना उठा रही थी। मामले में अदालत के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।rape

[adrotate banner="3"]

दर असल फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अम्बेडकर कालोनी में शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सलावत खां निवासी दूधिया इन्द्रेश काफी दिनों से एक महिला के घर दूध दे रहा था। दूधिया की नियत महिला के प्रति खराब हो गयी। महिला ने दर्ज कराये गये मुकदमें में कहा है कि 21 अक्टूबर 2013 को इन्द्रेश दूधिया के घर पर दूध देने के लिए घर आया। भगौने में दूध पलटा और जैसे ही वह दूध का भगौना जमीन से उठाने के लिए उठी।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

आरोप है कि जिस दौरान दूधिया इन्द्रेश ने विवाहिता को दबोच लिया और कुन्डी बंद करके उसके साथ जबरन बलात्कार किया। मामले की सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की तो महिला ने अदालत का दरबाजा खटखटाया। अदालत के आदेश पर फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस ने आरोपी दूधिया इन्द्रेश के खिलाफ बलात्कार की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया।

[adrotate banner="2"]