दुस्साहस: बेलगाम हुए अपराधी, कालेज जा रही छात्रा को बाइक सवारों ने उठाया

0
72

कायमगंज (फर्रुखाबाद): जनपद में बेलगाम हो चुके अपराधी व दबंग किस्म के लोगों को अब किसी का भय नहीं रह गया है। लूट, हत्या और चोरी की बारदातों से आम जनता पहले ही पुलिस से भरोसा उठा चुकी है अब घर से बाहर निकलने के लिए महिलाओं को भी सोचना पड़ता है। जिसके चलते घर से कालेज के लिए निकली एक छात्रा को बाइक सवारों ने बेखौफ अंदाज में उठा लिया और फरार हो गये।

[adrotate banner="3"]

मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के पटेलपुरम गली निवासी एक छात्रा को उसके ही मोहल्ले के कुछ दबंग युवकों ने बदनीयती से जबरन बाइक पर बिठा लिया और फरार हो गये। अचानक हुई इस घटना से मोहल्ले के आस पास सनसनी फैल गयी। आनन फानन में मामले की जानकारी छात्रा के परिजनों को दी गयी। छात्रा की मां ने कोतवाली पहुंचकर घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक गयी और पुलिस तत्काल हरकत में आयी। पुलिस का दबाव बनते देख अपराधियों ने लड़की को छोड़ दिया और फरार हो गये। दरोगा राजेन्द्र सिंह बताया कि लड़की को बाइक सवारों द्वारा उठाये जाने की जानकारी मिली है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। घटना की सत्यता जानने के बाद दोषियों पर कार्यवाही की जायेगी।

[adrotate banner="2"]