दुस्साहस- नगदी जेवर लूटने के बाद वृद्ध की कुल्हाड़ी से काटकर ह्त्या

0
88

15-fbdp1jniफर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी की सरकार कितना भी क़ानून व्यवस्था को दुरुस्त होने की बात करे लेकिन इस समय अपराध और अपराधी दोनों बेकाबू हो गए है और  हत्याएं होना आम बात हो गयी है |

[adrotate banner="3"]

बीती रात लूट के इरादे से घुसे बदमाशों ने झोपडी में सो रहे वृद्ध को पहले धारदार हथियार से डरा धमकाकर लूट की घटना को अंजाम दिया और कुछ समय बाद पुनः झोपडी में आकर वृद्ध की ह्त्या कर दी | पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया |

यह सनसनीखेज घटना कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंछी नगला में हुयी | रोज की भांति वृद्ध रामसिंह पुत्र पुत्तूलाल घर के बाहर जानवरों के पास बनी झोपडी में सोने गया था| देर रात कुछ अज्ञात बदमाश झोपडी में घुसे और वृद्ध की गर्दन पर चाकू रख दिया | वृद्ध रामसिंह ने विरोध करना चाहा तो बदमाशों ने उसे चाकू से घायल कर दिया जिअसे रामसिंह घबरा गया | जान जाते देख वृद्ध ने बदमाशों को जेवर व 20 हजार रुपये दी दिए | बदमाश घायल वृद्ध को झोपडी में छोड़कर चले गए |

चीख-पुकार की आबाज सुनकर रामसिंह का पुत्र सुखलाल मौके पर अन्य ग्रामीणों के साथ पहुंचा | घायल वृद्ध रामसिंह को पट्टी इत्यादि कर परिजन पुनः घर वापस आ गए लेकिन कुछ समय बाद पुनः बदमाश झोपडी में दाखिल हुए और कुल्हाड़ी से काटकर वृद्ध की निर्मम ह्त्या कर दी | सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची | मृतक के पुत्र सुखलाल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकद्दमा दर्जकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी |

[bannergarden id=”11″][bannergarden id=”8″]

[adrotate banner="2"]