दुष्कर्म में असफल होने पर युवती को जिंदा फूंका

0
103

aagफर्रुखाबाद : मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला रकाबगंज खुर्द में 20 वर्षीय युवती को पडोस में रहने वाले एक दबंग युवक ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया| जब वह असफल हो गया तो उसने गुस्से में युवती को जिंदा जला दिया| गम्भीर हालत में उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया|
युवती ने आरोप लगाया कि पड़ोसी दबंग युवक ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। उसने विरोध किया, जिससे नाराज होकर युवक ने केरोसिन उड़ेलकर उसके शरीर में आग लगा दी। ईएमओ डा. मनोज कुमार रतमेले ने मेडिकल परीक्षण के दौरान युवती के शरीर से केरोसिन की गंध आने तथा उसके शत-प्रतिशत जलने की जानकारी दी है।

[adrotate banner="3"]

थानाध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि घटना के संबंध में किसी ने थाने में जानकारी नहीं दी। जानकारी होने पर उन्होंने युवती के परिजनों से पूछताछ की। शिकायत मिलने पर जांच की जायेगी।

[adrotate banner="2"]