दुष्कर्म के बाद किशोरी की नृशंस हत्या, चाकू से निकालीं आंखें

0
123

जालौन: उरई के आटा थाना क्षेत्र में शनिवार की रात घर से निकली किशोरी लापता हो गई और सुबह गांव से दूर उसका शव झाडिय़ों में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। उसकी दोनों आंखें निकालकर निकालकर नृशंसता से हत्या की गई है, वहीं शरीर पर कपड़े न होने से दुष्कर्म की भी आशंका बनी है।
रविवार को मुख्यमंत्री के आगमन के चलते घटना को लेकर पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई है। डीआइजी व एसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर पड़ताल की है। थाना क्षेत्र के गांव से 15 वर्षीय किशोरी शनिवार रात शौच के लिए गई थी, इसके बाद काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। किशोरी के न मिलने पर परिजनों ने आटा थाना में भी सूचना दी। रात में पुलिस ने भी तलाश किया लेकिन उसका पता नहीं चला।
रविवार की सुबह गांव से दूर झाडिय़ों में किशोरी का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे और चाकू से आंखें फोड़ दी गई थीं। किशोरी की हत्या की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई।  माना गया है कि दुष्कर्म के बाद किशोरी के ही दुपट्टे से गला घोटकर हत्या की गई और चाकू से आंखें गोद दी गईं। वारदात की जानकारी होते ही पुलिस अधिकारियों के होश उड़ गए।
डीआइजी सुभाष बघेल, एसपी डॉ सतीश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. अवधेश सिंह, क्षेत्राधिकारी संजय शर्मा के साथ छानबीन के लिए पहुंचे। स्थानीय पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम ने भी जांच की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की है।आटा प्रभारी निरीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे ने बताया कि नाबालिग के पिता की तहरीर पर अज्ञात युवक के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]