दुल्हन बन किन्नरों ने पूजा चाक,निकाली कलश यात्रा

0
166

फर्रुखाबाद:समाज ने भले ही उनका तिरस्कार कर दिया हो, लेकिन वो सबकी खुशहाली की दुआ करते हैं। उनकी अपनी दुनिया है जिसका हर रंग निराला है। जिसके तहत समाज में खुशहाली के लिये गुरुवार को किन्नरों ने कलश यात्रा निकाला चाक पूजन किया।
पूरे साल घर-घर जाकर दूसरों के लिए दुआएं मांगने वाले किन्नर इन दिनों अपनी खुशियों में व्यस्त हैं। देशभर से आए किन्नरों में यहां नाचना, गाना और खाना चल रहा है। जिसका वे भरपूर लुत्फ उठा रहे हैं। नगर के एक गेस्ट हाउस में आयोजित किन्नर सम्मेलन में गुरुवार को चाक पूजन की रस्म थी। इसके लिए आयोजन स्थल से सुबह बैंड बाजों के साथ किन्नर समाज ने पूजन यात्रा निकाली। इसमें सबसे आगे सम्मेलन की संयोजक किन्नर हाजी कटीली चल रही थीं। उनके साथ दिल्ली की श्री किन्नर, बॉबी किन्नर, नेहा ठाकुर किन्नर,एटा की मधु किन्नर, फर्रुखाबाद की काजल व्यवस्था संभालती हुई चल रही थीं। पूरे रास्ते किन्नर मनमोहक नृत्य करते रहे| इनमें श्री किन्नर तो किसी मॉडल से कम नहीं लग रही थी।
यात्रा के अंत में यात्रा लाल दरवाजा से होते हुए स्वराज कुटीर पंहुची जंहा चाक पूजन किया गया। कुम्हार और उसकी पत्नी को भेंट दी गई। वहां से फिर बैंड बाजों के साथ यात्रा वापस हुई। दोनों दुल्हन की तरह सजी किन्नर वहां से कलश लेकर लौटीं। बैंड बाजों की धुन पर नाचते, थिरकते खूबसूरत किन्नरों को देखने को भीड़ उमड़ी। जिन्हें पुलिस कर्मियों ने बमुश्किल दुरुस्त कराया।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]