दुल्हन की जगह लड़का विदा कर दिया

0
113

SHADI POLICEलखीमपुर। ठगी के अजीबो-गरीब मामले में दुल्हन बनकर कन्नौज पहुंचा चौदह वर्षीय किशोर भी जालसाज रामलखन का नकली बेटा निकला। उसे पुलिस ने हरदोई जिले के बाल सुधार गृह में भेज दिया है।

[adrotate banner="3"]

बेटी की जगह दुल्हन के रूप में रामलखन ने जिस नाबालिग को विदा किया था, वह उसका बेटा न होकर बरेली का रहने वाला निकला। यह बात तब खुली जब किशोर को गिरफ्तार कर कन्नौज पुलिस लखीमपुर लेकर आई। पुलिस अभी रामलखन और उसके दूसरे साथी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

पुलिस की पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ कि किशोर का रामलखन से कोई रिश्ता नहीं है। जुएं के आदी रामलखन की मुलाकात कुछ वर्ष पहले इस किशोर से हुई थी। तभी से उसका आना जाना था। इस मामले में रामलखन ने किशोर को योजना में शामिल होने के लिए फूलबेहड़ बुलाया था। इस कार्य के लिए उसे दस हजार रुपये देने की बात तय हुई थी।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
फूलबेहड़ के ग्राम फत्तेपुर निवासी सुत्तन सिंह महाराष्ट्र के पूना की एक कांच की फैक्ट्री में नौकरी करता था। वहीं काम करने वाले कन्नौज निवासी बब्लू से उसकी दोस्ती हो गई। उसने बब्लू की शादी कराने के नाम पर पचास हजार रुपये खर्च की बात कही और खाते में बीस हजार रुपये भी जमा करा लिए। शादी तय होने के बाद शेष तीस हजार रुपये की रकम दो दिसंबर को बबलू ने फूलबेहड़ थाना क्षेत्र ग्राम मिदनिया निवासी रामलखन को सौंपी थी। रामलखन ने सुनियोजित साजिश के तहत बरेली के किशोर को दुल्हन बनाकर विदा कर दिया।

कन्नौज जाने के बाद किशोर को चकमा देकर भाग निकलना था। वापस आने पर उसे तयशुदा रकम मिलनी थी। किशोर को भागने का मौका ही नहीं मिला और उसका राज खुल गया। धोखाधड़ी की जानकारी होने पर बबलू के परिवारीजनों के पैर के नीचे से जमीन ही खिसक गई। कन्नौज सदर पुलिस के सिपाही दिग्विजय सिंह व बाबूराम, आरोपी किशोर को लेकर फूलबेहड़ थाने पहुंचे और उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

ग्राम प्रधान शिवाजी ने बताया कि रामलखन जुआरी है। उसने अपनी सारी जमीन जुएं में गवां दी। अभी उसके दो लड़कों व एक लड़की की शादी होना बाकी है।

[adrotate banner="2"]