दुर्घटना में घायल युवक की तीन महीने बाद मौत

0
117

फर्रुखाबाद: मार्ग दुर्घटना में प्रधान पुत्र की मौत तीन महीने पूर्व हो गयी थी| जबकि उसका साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गया था| उपचार के दौरान आखिर तीन महीने बाद उसकी भी मौत हो गयी|
विदित है कि बीते 28 मई को शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सोताबहादुर के प्रधान जमील अहमद का 17 वर्षीय पुत्र अयाज अपने हमउम्र साथी 18 वर्षीय अयान पुत्र सदाकत के साथ सुबह की नबाज पढने गया था| नबाज पढने के बाद वह अपने साथी के साथ सड़क पर बाइक से जा रहा था उसी दौरान पांचाल घाट से आर्मी कैंट की तरफ जाने वाले मार्ग पर आरा मशीन के निकट तेज रफ्तार डम्पर नें उसको जोरदार टक्कर मार दी|  जिससे दोनों गम्भीर रूप से जख्मी हो गये| परिजनों ने आनन-फानन में दोनों को आवास विकास के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया| जंहा प्रधान के पुत्र अयाज को मृत घोषित कर दिया गया जबकि उसके साथी अयान को परिजन हालत गम्भीर होने पर बरेली लेकर चले गये| जंहा उसका इलाज चल रहा था|
बीते दिनों से परिजन उसे लेकर आवास विकास के एक निजी नर्सिंग होम में इलाज करा रहे थे| बीते दिन उसे घर लेकर चले गये| अचानक उसकी हालत बिगड़ी और अयान की भी मौत हो गयी| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल गया| पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया मृतक चार भाई और तीन बहनों में सबसे बड़ा था|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]