दुकान तोड़कर नकदी सामान चोरी

0
314

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीती रात चोरों ने हो रही रामलीला के निकट शराब ठेके के पास से दुकान में घुसकर नगदी समेत सामान पार कर दिया। पीड़ित ने थाने में पहुंचकर तहरीर दी|

बीती रात कस्बे में रामलीला का मंचन किया जा रहा था| मौका देखकर निकट स्थित एक खोखे को तोड़कर 4 हजार की नकदी व 6 हजार का सामान चोरी कर लिया| पीड़ित ने थाने में पहुंचकर तहरीर दी| पास के ही टेंट मलिक सोनू पुत्र कपूर के भी टेंट लगाने वाले पाइप चोरी कर ले गये| जिसकी जानकारी पीड़ित ने थाने में दी है| वही चौकी इंचार्ज विमल कुमार जांच पड़ताल में जुटे हैं। थानाध्यक्ष मीनेश पचौरी ने बताया कि तहरीर मिल गयी है, जांच कर कार्रवाई की जा रही है|


[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]