दुकान के सामने टेंपो खड़ा करने का विरोध करने पर चालकों ने धुना

0
103

FARRUKHABAD : कोतवाली व कस्बा मोहम्मदाबाद में जनरल स्टोर के सामने टेंपो खड़ा न करने की बात कहने पर दुकानदार को दबंग सपाई सभासद टैंपो मालिक के ड्राइवर कल्लू मिश्रा ने साथियों के सहयोग से जमकर मारपीट की। मारपीट की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गयी तो पुलिस ने भी उल्टे दुकानदार को ही एक दो जड़ दिये। पीड़ित ने दबंगों के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर दी है।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]Mhd

मोहम्मदाबाद चौराहे पर आशीष कुमार कौशल की जनरल स्टोर की दुकान है। दुकान के सामने आये दिन टेंपो खड़े रहने से उसकी दुकानदारी पर भी असर पड़ता है। जिसको लेकर उसने टेंपो के चालक कल्लू मिश्रा से टेंपो हटा लेने को कहा। लेकिन उसने टेंपो न हटाकर टेंपो मालिक सपा समर्थक सभासद संदीप यादव उर्फ नीतू को सूचना दे दी। जिसके बाद नीतू अपने आधा दर्जन साथियों के साथ आया और उसने दुकानदार के साथ जमकर मारपीट की और उसका सामान भी फेंक दिया।

[bannergarden id=”11″]

घटना की सूचना पीड़ित दुकानदार ने थाना पुलिस को दी। थाना पुलिस ने मौके पर आकर माजरा समझा तो उसने उल्टे दुकानदार को ही थप्पड़ जड़ दिया लेकिन टेंपो ड्राइवर या मालिक से कोई बात नहीं कही। जिसके बाद पीड़ित दुकानदार अपना सा मुहं लेकर बैठ गया। पीड़ित दुकानदार आशीष ने सभासद संदीप यादव, ड्राइवर कल्लू मिश्रा व आधा दर्जन अन्य लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है।

[adrotate banner="2"]