दुकानदार ने लगाया मारपीट कर रुपये लूटने का आरोप

0
109

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला बजरिया हाता मिन्डू खां निवासी अबधेश गौतम पुत्र होरीलाल के साथ उसकी दुकान पर आये कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। दुकानदार अबधेश ने उन लोगों पर मारपीट के साथ लूट का भी आरोप लगाया।

[adrotate banner="3"]

जानकारी के मुताबिक अबधेश गौतम की दुकान ट्रस्ट की है। जिसमें वह वर्तन बेचने का कार्य करता है। दोपहर तकरीबन 11 बजे अबधेश गौतम अपनी दुकान पर बैठा था। तो उसकी दुकान पर मुन्नालाल नाम का व्यक्ति आया और उसके साथ तकरीबन दो दर्जन अन्य लोग भी थे। अबधेश गौतम ने आरोप लगाया कि उन लोगों ने मेरे साथ पहले मारपीट की। बर्तनों को फेंकने के साथ ही दुकान में रखे 11 हजार रुपये व मोबाइल फोन उड़ा दिया। पुलिस को सूचना होने पर दोनो का शांति भंग के आरोप में चालान कर दिया गया।

[adrotate banner="2"]