दीवार गिरने से युवती गंभीर

0
127

फर्रुखाबाद:(कायमगंज) क्षेत्र के मोहल्ला छिपट्टी में दीवार की चाहरदीवारी गिरने से बीस वर्षीय युवती गम्भीर रुप से घायल हो गयी। जिसे गंभीर हालत से सीएचसी से लोहिया अस्पताल के लिए भेज दिया गया|

[adrotate banner="3"]

नगर के मुहल्ला छिपट्टी निवासी 20 वर्षीय नूरी पुत्री किशोरी लाल शाक्य शाम घर की चट्टान पर हाथ-पैर धो रही थी |उसी समय अचानक उनके पड़ोसी सुनील कुमार की छत पर बनी दीवार उसके ऊपर जा गिरी| जिससे उसकी हालत गम्भीर होने से वह बेहोश हो गयी| परिजन उसे तत्काल सीएचसी लेकर पंहुचे लेकिन हालत नाजुक होने के कारण उसे लोहिया के लिये रिफर कर दिया गया |

[adrotate banner="2"]